Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : प्रिंसिपल ने छात्रा से की छेड़छाड़, फरार, तलाश में जुटी पुलिस

absconding

देहरादून: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर प्रेमनगर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रिंसिपल है। उस पर घर में आकर 15 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

नाबालिग के पिता ने प्रिंसिपल की शिकायत प्रेमनगर थाने में की है। पिता की तहरीर के आधार पर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रिंसिपल की तलाश लगातार जारी है। इस मामले को लेकर लोगों में गुस्सा है।

मामले पर एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया की प्रिंसिपल पर मुकदमा दर्ज कर एविडेंस कलेक्ट किये जा रहे हैं। साथ ही टीमों को प्रिंसिपल की तलाश के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें