Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: आज BJP में शामिल होंगे निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: 2022 की सियासी जंग लगभग छिड़ चुकी है। इस जंग में भाजपा, कांग्रेस से दो कदम आगे चल रही है। भाजपा ने रणनीतिक रूप से फिलहाल बढ़त बना ली है। भाजपा लगातार बड़े नेताओं को अपने बेड़े में शामिल कर रही है। आज भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा के हो जाएंगे।

राम सिंह कैड़ा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कल ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। भाजपा इससे पहले पुरोला विधायक राजकुमार और निर्ददलीय प्रीतम सिंह पवांर को पार्टी में शामिल रका चुकी है। हालांकि, कांग्रेस के लिए यह व्यक्तिगत रूप से कोई झटका नहीं है, लेकिन रणनीतिक रूप से इसका लाभ जरूर भाजपा को मिलेगा।

राम सिंह कैड़ा पहले कांग्रेस में रहे। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की। यह पहले से ही माना जा रहा था कि कैड़ा भाजपा में शामिल होंगे। पहले भी उनके शामिल होने की चर्चाएं थी, लेकिन स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। लेकिन, अब तय हो गया है कि कैड़ा आज ही भाजपा का दामन थामेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें