Big NewsBjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: गुरुकुल की छत से कूदी पतंजलि योगपीठ की साध्वी, दर्दनाक मौत

baba ramdev

 

हरिद्वार: बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में पढ़ाई कर रही एक साध्वी के छत से कूदने का मामला सामने आया है। छत से कूदने के कारण साध्वी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार साध्वी मध्य प्रदेश की बताई जा रही है।

पतंजलि योगपीठ में 2018 से कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। बताया जा रहा है कि वो वह खुद भी बच्चों को पढ़ाती थीं। जानकारी के मुताबिक रविवार को बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल की साध्वी वराग्या संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल की छत से कूद गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस घटना के बाद गुरुकुल में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि साध्वी ने छत से छलांग क्यों लगाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें