Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

BJP प्रदेश प्रभारी के खिलाफ कांग्रेस ने पुलिस से की शिकायत, मुकदमा दर्ज करने की मांग

against BJP state in-charge
देहरादून: कांग्रेस, भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। बयानबाजी भी जमकर हो रही है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्य समिति बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश भारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। उनकी टिप्पणी पर कांग्रेस में खासा गुस्सा नजर आ रहा है।

दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ कांग्रेस ने बाजार कोतवाली में शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि भाजपा नेता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का अपमान किया है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि उनके नेता का अपमान किया गया है। उकनी छवि को धूमिल किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीति में इस तरह की शब्दावली का प्रयोग करना सही नहीं है। पुलिस को दी गई शिकायत में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। इस दौरान कांग्रेस नेता काफी आक्रोशित भी नजर आए। उनका कहना है कि जिस तरह से भाजपा नेता बयान दे रहे हैं, वो एक तरह से गोली देने पर उतार आए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें