Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यहां हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार प्रदेश भर में खासकर पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका है। ऐसे में एक बात तो साफ हो गई है कि फिलहाल मानसून की विदाई कुछ देरी से होगी।

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान में 30 सितम्बर तक भारी से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद भी मौसम यथावत बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। मंगलवार को भी इन जिलों में व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि हो सकती है। 29 औ 30 को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जना, आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी से मध्यम बारिश की हो सकती है।

प्रदेश में मानसून की विदाई आमतौर पर 28 से 30 सितम्बर तक मानी जाती है। लेकिन, अभी प्रदेश से मानसून विदाई के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के पूर्व के अनुमान के अनुसार अक्तूबर प्रथम सप्ताह तक की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें