Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: पार्टी में कब बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए पता नहीं चलताः CM धामी

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कहा कि मैं कार्यसमिति में पहुंची सभी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का स्वागत मुख्य सेवक के रूप में करता हूं। उन्होंने कहा कि 2017 में जब सरकार बनी तब मंत्रीमंडल में जगह मिलने की उम्मीद थी।

सीएम धामी ने कहा कि 2019 में लोकसभा का चुनाव आया था, तब सांसद का टिकट मिलने की भी उम्मीद थी। जब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बने, तब उप मुख्यमंत्री बनाए जाने या मंत्री बनाए जाने की चर्चा चलती रही। लेकिन, फिर भी मुझे जिम्मेदारी नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि जिस दिन मुझे पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया उस दिन मैं विधानमंडल दल की बैठक में सबसे पीछे बैठा था और मेरा नाम मुख्यमंत्री के लिए तय होगा ये पता भी नहीं था। सीएम ने कहा कि पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

ये बात मैं इसलिए कह रहा हूँ, क्योंकि भाजपा में कब बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए ये पता नहीं होता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की महिलाओं को लेकर घोषणा की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति योजना को प्रदेश में किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें