Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : दहेज नहीं लाई तो देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

corona virus patients in uttarakhand
हरिद्वार : दहेज के लिए दरिंदों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, महिला का आरोप है कि दहेज नहीं लाने पर उसके साथ देवर ने रेप किया। पति ने तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। इस मामले नें पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ससुर पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ महिलाओं समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उसकी शादी कस्बे में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज कम मिलने पर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे।

आरोप है कि देवर ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, ससुर ने भी छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट की। उसने देवर और ससुर की शिकायत पति से की तो उसने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। पुलिस के कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। पीड़िता ने घर पहुंचकर मायके वालों को जानकारी दी।

परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उसे कोर्ट जाना पड़ा। अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक, देवर के खिलाफ दुष्कर्म और ससुर के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें