Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : मां की डांट से नाराज होकर भागी लड़की, दोस्त ने किया दुष्कर्म, यहां का है मामला

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 16 साल की लड़की मां की डांट से नाराज होकर घर से भाग गई थी। जानकारी के अनुसार नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा को रास्ते में पहले से परिचित एक युवक मिला। वो झांसा देकर उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

मामले शुक्रवार का बताया जा रहा है। एक महिला ने तहरीर दी कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके स्कूल में 16 साल की एक छात्रा नौवीं में पढ़ती है। हॉस्टल खुलने पर इसी महीने 21 तारीख को घर से हॉस्टल आई। उसने बीते शुक्रवार को हॉस्टल वार्डन को बताया कि 16 सितंबर को उसकी मां ने उसे किसी बात पर डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गई।

छात्रा के अनुसार उसे रास्ते में परिचित प्रमोद सिंह नाम का लड़का मिला। वो उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर कैनाल रोड स्थित कमरे में ले गया। आरोप है कि प्रमोद ने छात्रा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रमोद कुमार स्टेट कॉलोनी जाखन को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें