देहरादून: आजकल बच्चे छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर गलत कदम उठा लेते हैं। कई बार ये कदम आत्मघाती भी होते हैं। देहरादून में एक लड़की अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से फरार हो गया। लड़का कहीं भागने के बजाय आशोराड़ी पुलिस चैकी पहुंच गया। मां की ओर से मोबाइल न देने पर 12वीं कक्षा का एक छात्र घर छोड़कर चला गया। लड़का आशारोड़ी चैकी पर पहुंचा तो पुलिस को संदेह हुआ।
क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस शनिवार रात आशारोड़ी चैकी पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक लड़का पैदल आशारोड़ी से डाट काली मंदिर की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वो 12वीं में पढ़ता है। लकड़े ने पुलिस से कहा कि मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर जा रहा है। पुलिस ने छात्र के परिजनों से संपर्क किया तो वह आशारोड़ी चैकी पहुंचे। छात्र की मां ने बताया कि वह मोबाइल लेने की जिद्द कर रहा था।