Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Rudraprayag NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

PM मोदी के सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने किए बदरी-केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Bhaskar Khulbe

रुद्रप्रयाग: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। हेलीपैड पर पहुंचने पर केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड, जिला पुलिस- प्रशासन ने उनकी अगवानी एवं स्वागत किया। उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव आईएएस मंगलेश घिल्डियाल भी केदारनाथ पहुंचे। हेलीपैड से वह मंदिर के लिए रवाना हुए। उनकी ओर से केदारनाथ धाम के पुजारी बागेश लिंग ने भगवान केदारनाथ का रूद्राभिषेक पाठ किया और देश के खुशहाली की कामना की।

इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। पुनर्निर्माण कार्यों हेतु प्रदेश सरकार की सराहना भी की। इस अवसर पर सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मनुज गोयल, केदार सभा से उमेश‌ पोस्ती, देवस्थानम बोर्ड के मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल आदि मौजूद रहे। इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गये।

जोशीमठ से वह सड़क मार्ग से बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ धाम पहुंच कर भाष्कर खुल्बे ने जिला प्रशासन एवं यात्रा मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी से मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की और जानकारी ली। देश के सीमांत पर्यटन ग्राम माणा का भी भ्रमण किया।

भगवान बदरीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण महाराज मंदिर, श्री गणेश गुफा, ब्यास गुफा मंदिर, सरस्वती नदी भीम पुल पहुंचकर दर्शन किये। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि जल्द ही भाष्कर खुल्बे बदरीनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचेंगे। बर्ह्मकपाल भी जायेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें