Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस, प्रदेशभर में तले पकौड़े, नाले की गैस से बनाई जलेबी

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में उनका जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस नेताओं ने पकौड़े तलकर प्रधानमंत्री की नीतियों का विरोध किया। साथ ही बेरोजगारी मेला भी लगाया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी पकौड़े तले।

वहीं, हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मना रहा है। हल्द्वानी में भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए तिकोनिया चौराहे पर पकौड़े तल कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से वादा किया था कि प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा लेकिन लगातार युवा बेरोजगार हो रहा है, तो वहीं सरकार कहती है कि पकौड़ा तलना भी एक प्रकार का रोजगार है। ऐसे में आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकोड़ा तलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रुप में मनाया।

दूसरी ओर गदरपुर में पकौड़ी और जलेबियां बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहनिश चौधरी ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री युवाओं को पकौड़े तलने की सलाह देते हैं और रोजगार बताते हैं। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने कहा कि नाले की गैस से आज हमने पकौड़े और जलेबी बनाई है। जिससे कि साफ संदेश जाए कि रोजगार के लिए पकौड़ा तलना आवश्यक नहीं है। उसके लिए नौकरियों की आवश्यकता ह।ै जो प्रधानमंत्री दो करोड़ नौकरियां देने की बात करते थे। वह पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें