Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: एक बार फिर बड़ा फेरबदल, कई PCS अफसरों के तबादले

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में शासन स्तर पर पीसीएस अधिकारियों के बम्पर तबादले किये गए हैं। 19 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। शासन स्तर पर लगातार अधिकारियों के कार्यभार में परिवर्तन किया जा रहा है।

इनके कार्यभार बदले

  • उदय राज सिंह को अपर सचिव पेयजल (नमामि गंगे) बनाया गया।
  • गिरधारी सिंह रावत को निदेशक खेल बनाया गया।
  • रंजना से प्रबंध निदेशक, तराई बीज विकास निगम वापस लिया गया।
  • रोहित मीणा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तराखंड खादी ग्रामोउद्योग बोर्ड बनाया गया।
  • हरीश चंद्र कांडपाल से अधिशासी निदेशक, उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान वापस लिया गया।
  • विनोद गिरी गोस्वामी से निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर
  • कृषि विश्वविद्यालय का कार्यभार वापस लिया गया।
  • जीवन सिंह नगन्याल से संभागीय खाद्य नियंत्रक, कुमायूं संभाग वापस लिया गया।
  • प्रबंध निदेशक, तराई बीज विकास निगम, निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय और मुख्य कार्मिक
  • अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय बनाया गया है।
  • आरडी पालीवाल से अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी का कार्यभार वापस लिया गया।
  • उन्हें अधिशासी निदेशक, उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान, उधम सिंह नगर बनाया गया।
  • अशोक कुमार पांडेय को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल बनाया गया।
  • अभिषेक त्रिपाठी को अपर स्थानिक आयुक्त, उत्तराखंड, नई दिल्ली बनाया गया।
  • केके मिश्रा को अपर जिलाधिकारी देहरादून और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी देहरादून बनाया गया।
  • जगदीश लाल से सचिव, सेवा का अधिकार आयोग का पद हटाया गया।
  • गिरीश चंद गुणवंत को नगर आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश और सचिव, सेवा का अधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी गई।
  • हरवीर सिंह को संभागीय खाद्य नियंत्रक, कुमाऊं संभाग की जिम्मेदारी दी गई। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल की जिम्मेदारी वापस ली गई।
  • रज्जा अबास को उप सचिव, सूचना आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • पंकज कुमार उपाध्याय को सचिव, जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • दयानंद सरस्वती को उप कुंभ मेलाधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • जय किशन को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत (अल्मोड़ा) की जिम्मेदारी दी गई।
  • अनुराग आर्य को डिप्टी कलेक्टर, रुद्रप्रयाग बनाया गया।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें