Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

ट्रांसपोटरों की हड़ताल समाप्त, लोगों को मिलेगी राहत, इन शर्तों पर बनी बात

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: देवभूमि ट्रक ऑनर्स यूनियन के बैनर तले ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की 2 दिन से चली आ रही हड़ताल खत्म हो गई है। डीआजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में पुलिस, सीपीयू और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की बैठक में निर्णय हुआ की पुलिस के आलाधिकारी ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की समस्याओं का समाधान निकालेंगे।

ट्रांसपोर्ट कारोबारी कल से पुलिस और सीपीयू पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर 3 दिन की हड़ताल पर चले गए थे, जिससे कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई थी, आज बैठक के दौरान डीआइजी कुमाऊँ ने सीपीयू को केवल शहर में काम करने के निर्देश जारी किए हैं। यही नही ट्रांसपोर्ट कारोबारी औऱ पुलिस के बीच कुछ बिंदुओ पर सहमति भी बनी है।

डीआईजी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों और सीपीयू से भी कई और बिंदुओं पर चर्चा होगी जिससे आपस में समन्वय बन सके, इसके अलावा पुलिस का फोकस चालान करना ना हो, बल्कि वह दुर्घटनाओं पर ज्यादा फोकस करें। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के मुताबिक पुलिस की तरफ से उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है कि पुलिस सामंजस्य बनाकर काम करेगी। इस आस्वाशन को लेकर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों द्वारा हड़ताल समाप्त कर दी गयी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें