Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

ये है राजधानी का हाल, पावर हाउस मेंटेनेंस के नाम पर 8 घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान

condition of the capital

देहरादून: राजधानी देहरादून में ऊर्जा निगम की मनमानी का आलम यह है कि पावर हाउस मरम्मत के नाम पर आठ-आठ घंटे तक क्षेत्र की बिजली काट दी जाती हैै। बिजली काटे जाने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जहां लोग पूरे दिन उमस से परेशान रहे। वहीं, लोगों के बिजली से चलने वाले अधिकांश कोरोबार भी ठप रहे। ऊर्जा निगम की ओर से चंद्रबनी, टर्नर रोड़ और अन्य क्षेत्र में पावर कट किया गया था। क्षेत्र के लोगों से कहा गया था कि कुछ समय के लिए बिजली काटी जाएगी, लेकिन एक बार कटने के बाद आठ घंटे तक सप्लाई फिर से चालू नहीं की गई।

लोग दिनभर फोन कर बिजली सुचारू करने की मांग करते रहे। बावजूद विभाग अधिकारियों ने बिजली चालू नहीं की। बस यही कहते रहे हैं कि मेंटेनेंस का काम चल रहा है और आधे एक घंटे में लाइट आ जाएगी लेकिन एक-एक घंटा करके 8 घंटे से बिजली गुल है और लोगों को बेवाकूफ बनाया गया। आलम यह रहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारी लोगों को फोन पर एक घंटे के भीतर बिजली सप्लाई चालू होने की बात कहते रहे, लेकिन बिजली चालू नहीं हुई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें