Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: इस दिन से मिलने वाली है ये बड़ी सौगात, मंत्री ने दिए निर्देश

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: जल्द प्रदेश के लोगों को एक और सौगात मिलने वाली है। 17 सितंबर से लोगों को नई सुविधा मिलने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के 30 स्थानों पर लोगों को निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलने लगेगी। वहीं, अटल आयुष्मान योजना की तीसरी वर्षगांठ पर 23 सितंबर को देहरादून में आरोग्य मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें, मीडिया कर्मियों के साथ संवाद और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत राजकीय चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को निशुल्क दवा और पैथोलॉजी जांच की सुविधा दी जाएगी। 17 सितंबर को राज्य के 30 स्थानों पर निशुल्क पैथोलॉजी जांच सेवा को शुरू किया जाएगा। देहरादून में मुख्यमंत्री इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। जबकि अन्य स्थानों पर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी करेंगे।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को 108, 104 व 102 टोल फ्री नंबरों की सेवाओं को और बेहतर बनाने के साथ ही आम लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आगामी 23 सितंबर को सरकार अटल आयुष्मान योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर आरोग्य मंथन कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसमें मीडिया कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान गोल्डन कार्ड पर सुझाव लिए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लीनिकल एस्टेब्लिसमेंट एक्ट में छूट संबंधी प्रस्ताव, आशा वर्करों की नियमावली व मेडिकल कालेजों से संबंधी नियमावली का प्रस्ताव तैयार कर आगामी कैबिनेट लाया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा मद से प्राप्त धनराशि का शीघ्र उपयोग कर विभाग को उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें