Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​SportsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

मेसी की हैट्रिक, उनके नाम जुड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, इनको पीछे छोड़ा

Argentina captain

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने बोलिविया के खिलाफ खेले गए फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच में इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने हैट्रिक लगाते हुए ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले को गोल करने के मामले में पीछे छोड़ दिया। अब मेसी दक्षिण अमेरिका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं।

मेसी ने ऐसे पूरी की हैट्रिक 
शुक्रवार को बोलीविया के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर मैच में मेसी ने 14वें मिनट में कर्लिंग स्ट्राइक के साथ पहला गोल किया। इस गोल के जरिेए मेसी ने पेले के सर्वाधिक 77 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके बाद उन्होंने 64वें मिनट में गोल दागकर दिग्गज पेले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

वहीं, 87वें मिनट में मेसी ने तीसरा गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। ब्यूनस आयर्स में खेले गए इस मैच में अर्जेंटीना ने बोलीविया को 3-0 से शिकस्त दी। अब मेसी अंतराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे नंबर पर हैं।

सबसे ज्यादा गोल करे वाले मेसी छठे खिलाड़ी 
34 वर्षीय अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के नाम अंतराष्ट्रीय मैचों में 79 गोल दर्ज हैं, जबकि उन्होंने 153 मैच खेले हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए 180 मैचों में 111 गोल करके उनसे काफी आगे हैं। उनके अलावा अली देई 109, मोख्तार डहारी 89, फेरेंक पुस्कास 84, गॉडफ्रे चितलु ने 79 गोल किए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें