Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
नैनीताल में 5 उप निरीक्षकों के तबादले, SSP ने इनको किया इधर से उधर

नैनीताल : नैनीताल में एक बार फिर दारोगाओं के ट्रांसफर हुए हैं। नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने 5 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है औऱ नई जिम्मेदारी सौंपी।
आपको बता दें कि उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी थानाध्यक्ष भीमताल से फौरेंसिक टीम प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं उपनिरीक्षक रमेश सिंह बोहरा वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भवाली से थानाध्यक्ष भीमताल भेजे गएं हैं। वहीं उपनिरीक्षक नन्दन सिंह रावत प्रभारी फौरेंसिक टीम से प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव बनाए गए हैं वहीं कैलाश सिंह नेगी चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव से वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रथम थाना कोतवाली हल्द्वानी भेजे गए हैं। इसी के साथ उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा रिष्ठ उप निरीक्षक द्वितीय कोतवाली हल्द्वानी से वरिष्ठ उप निरीक्षक भवाली भेजे गए हैं।