Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News

देहरादून के इस स्कूल में 4 और छात्र कोरोना पॉजिटिव

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : कोरोना का कहर कम होने के बाद बाजार के साथ स्कूल कॉलेज खुल गए हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। बता दें कि स्कूलों से फिर से कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं जिससे अभिभावक परेशान हैं और अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं।

बता दें कि बीते दिन दून स्कूल में 4 और छात्र कोरोना संक्रमित मिले। यहां चंडीगढ़ से लौटे 8 छात्र अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं। छात्रों की हालत सामान्य है और वे आइसोलेट हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि दो हफ्ते पूर्व छात्र चंडीगढ़ से लौटे थे। नियमानुसार स्कूल में अलग कमरों में आइसोलेशन में रखा गया था।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के दो छात्रों की आरटीपीसीआर जांच में कोरोना मिलने पर बाकी छात्रों और उनके संपर्क में आए स्टाफ की भी जांच की गई है। इसमें दो और छात्रों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं बुधवार को 3 और गुरुवार को एक छात्र में कोरोना मिला। सभी की स्थिति ठीक है। स्कूल का मेडिकल स्टाफ छात्रों की देखरेख कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर रख रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें