Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में 24 घंटे मिलेगी फ्री बिजली, पीएम मोदी ने किया ऐलान

लोकसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है कि उत्तराखंड में सभी को 24 घंटे बिजली मिलेगी और वो भी बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। पीएम मोदी ने उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड के लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी और जिसका बिल जीरो आएगा।

उत्तराखंड में 24 घंटे मिलेगी फ्री बिजली

पीएम ने रूद्रपुर में कहा कि उत्तराखंड के लोगों को अब 24 घंटे बिजली मिलेगी और इसका बिल भी नहीं आएगा। पीएम ने बताया कि भाजपा सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। जिसके तहत लोग अपने घरों की छतों पर ही सौर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन कर पाएंगे।

सौर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दे रही सरकार

पीएम ने कहा कि सौर पैनल लगाने के लिए सरकार सब्सिडी दे रही है। इस योजना से लोग बिजली उत्पादन करेंगे तो उन्हें फ्री में बिजली मिल जाएगा और बिल भी नहीं आएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा बिजली का उत्पादन होता है तो उसके सरकार लोगों से खरीदेगी।

वीर माताओं की भूमि है उत्तराखंड

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड वीर माताओं की भूमि है। जो वीर संतानों को जन्म देती है। यहां के वीर जवान देश की रक्षा के लिए जान दे देते हैं। उत्तराखंड वीरों की भूमि है। पीएम ने कहा कि सैनिक परिवारों को मोदी ने जो गारंटी दी थी उसे पूरा करके भी दिखाया। वन रैंक वन पेंशन से उत्तराखंड के हजारों परिवारों को लाभ हो रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें