Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : रोडवेज प्रबंधन के दो अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज, कर रहे थे ये काम

Breaking uttarakhand news

देहरादून : रोडवेज प्रबंधन में दो अधिकारियों पर निलंबन की गाज़ गिरी। बता दें कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार की शिकायत पर दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई हुई और दोनों सहायक यातायात निरीक्षक ATI को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि दोनों श्रीनगर डिपो के हैं लेकिन दोनों अधिकारी तैनाती स्थल के बजाय ऋषिकेश में चेकिंग कर रहे थे। वहीं इसके बाद मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने 1 मार्च को दोनों सहायक यातायात निरीक्षक को लापरवाही बरतने पर चार्जशीट दिया था लेकिन फिर भी दोनों अधिकारी नही जागे। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने 3 महीने में 1 बस ऐसी नहीं पकड़ी जिसमें बिना टिकट या बिना लॉग बुक के माल ले जाया जा रहा हो।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून मंडल प्रबंधक ने 5 ईटीआई को चार्जशीट दिया था जिसमें सहायक यातायात निरीक्षक अब्दुल सत्तार और श्रीनगर से अजय पाल सिंह और संजय शर्मा जबकि हरिद्वार से विनोद कुमार और प्रदीप गुप्ता शामिल थे लेकिन चार्जशीट के बावजूद भी दोनो अधिकारी अजय पाल सिंह और संजय शर्मा ने कोई सुधार अपनी कार्यशौली पर नहीं किया। चार्जशीट को दोनो अधिकारियों ने हल्के में लिया जिसके बाद दोनों पर निलंबन की गाज़ गिरी। इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि दोनों अधिकारी अपने मार्गों की बस चेकिंग की जगह दूसरे मार्गो की बस में चेकिंग कर रहे थे जिसके बाद इन पर कार्रवाई की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें