Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: इतने पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, शिक्षक बनने का मौका

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: अशासकीय स्कूलों में शिक्षक और अन्य कर्मचरियों की भर्ती पर लंबे समय से रोक लगी हुई थी। लेकिन, अब इस रोक को हटा दिया गया है। सरकार ने अशासकीय स्कूलों में शिक्षक-कार्मिकों की भर्ती पर लगी रोक को समाप्त कर दिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भर्ती शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

राज्य के अशासकीय स्कूलों में शिक्षक और कर्मचारियों के करीब एक हजार पद रिक्त हैं। नई व्यवस्था में सरकार ने पूर्व में स्थगित भर्ती को तो बहाल किया ही है। साथ ही नई भर्तियों को भी मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसके लिए आदेश भी जारी कर दिश जाएगा। कोरोना की दूसरी आने के दौरान सरकार ने सभी भर्तियों पर रेाक लगा दी थी। इसके चलते अप्रैल में अशासकीय स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया था।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि नियुक्तियों में तय मानकों को सख्ती से पालन कराया जाएगा। अधिकारियों को इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्हांेने कहा कि नियुक्तियों में शत प्रतिशत पारदर्शिता के लिए कहा गया है। अगर किसी स्तर पर अनियमितता या योग्य अभ्यर्थी के साथ नाइंसाफी की बात सामने आएगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें