Big NewsHaridwar NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- किसानों को ‘चील का मूत्र’ चाहिए जो मिलना नामुमकिन

https://youtu.be/a15YoCl5Eeg

रुड़की: भाजपा के झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए। विधायक ने 26 जनवरी को किसानों द्वारा किए गए हंगामे की निंदा कर रहे थे। तभी विधायक की जुबान लड़खड़ा गई और बिगड़े बोल के साथ विधायक ने कह डाला की किसानों को समाधान नहीं चील का मूत्र चाहिए जो होता ही नहीं। दरअसल झबरेड़ा विधायक रुड़की में ज्योतिष सम्मेलन में शिरतक करने पहुंचे थे। उसी दौरान विधायक मीडिया को किसान आंदोलन पर बयान दे रहे थे। विधायक ने 26 जनवरी को दिल्ली में हुए हंगामे की निंदा की और किसान आंदोलन के पीछे विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया।आपको बता दें कि भाजपा के झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। कुछ दिन पहले विधायक महोदय की एक ऑडियो वायरल हुई थी, जिसमे विधायक एक गन्ना मिल के अधिकारी को धमका रहे थे, जिसके बाद विधायक को प्रेस वार्ता तक करनी पड़ी थी। ऑडियो पर खेद प्रकट करना पड़ा था। अब ताजा मामला किसान आंदोलन से जुड़ा है।

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल रुड़की में आयोजित ज्योतिष सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।कार्यक्रम से लौटते वक्त जब विधायक से मीडिया कर्मियों द्वारा किसान आंदोलन पर सवाल किया गया तो विधायक जी के बोल बिगड़ गए और कह डाला कि किसानों से सरकार बार बार पूछ रही है कि क्या चाहिए लेकिन किसानों को तो चील का मूत्र चाहिए, जो मिलना नामुमकिन है। बता दे कि झबरेड़ा विधानसभा किसान बहुमूल्य किसान क्षेत्र है, और विधायक द्वारा दिया गया किसानों के लिए ये बयान निंदनीय है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें