Haridwar NewsHighlight

रुड़की : दबंगों ने घर में घुसकर बेरहमी से की युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, वीडियो वायरल

रुड़की : मामूली सी बात पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक युवक की जमकर पिटाई कर डाली। युवक को घायलावस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर जाया गया जहां से उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस मामले में तहरीर आने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में अशफाक पुत्र आमिर हसन का घर है शाम के समय पड़ोस के कुछ बच्चे घर के पास खेल रहे थे असफाक के भाई के अनुसार एक बच्चे ने खेलते समय असफाक को गाली दे दी। अशफाक ने उन्हें गाली देने से मना किया और एक थप्पड़ मारने के साथ डांट दिया। बच्चों ने यह बात अपने घर जाकर बताई तो आरोप है कि बच्चों के परिजन लाठी डंडों से लैस कुछ युवकों के साथ घर में घुसने का प्रयास करने लगे। लेकिन जब असफाक के परिजनों ने दरवाजा नही खोला तो वह लोग छत के साहरे घर मे घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर अन्य परिजन और आस पड़ोस के लोग घर में आये और पड़ोसियों से उसे छुड़वाया। बाद में घायल युवक के परिजन उसे बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और सूचना पुलिस को भी दी।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन परिजन हायर सेंटर जाने के लिए एम्बुलेंस न मिलने पर उसे अस्पताल में रखने की बात कहने लगे। बाद में परिजन घायल को घर ले गए और शुक्रवार को फिर से उपचार के लिए लाने की बात कही है। वहीं इस सम्बंध में कोत

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें