Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

ऋषिकेश : शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 5 दुकानें जलकर खाक

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार रोड स्थित बड़ी सब्जी मंडी में बुधवार तड़के शॉर्ट सर्किट से पांच दुकान जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर करीब सवा दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इससे पहले दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया था।

अग्निशमन प्रभारी बीरबल ने बताया की बुधवार तड़के 1:15 मिनट पर फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिली कि हरिद्वार रोड स्थित बड़ी सब्जी में बाहर फल और सब्जी की फुटकर की दुकानों में आग लग गई। सूचना पर तत्काल एक बड़े अग्निशमन वाहन को लेकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दुकानों पर लगी आग इतनी भीषण थी कि 5 दुकानें जलकर खाक हो गई। करीब सवा दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली। इससे पहले पांचों दुकानों का सामान आग में जलकर राख हो गया। जानकारी मिली है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है लेकिन जांच की जा रही है। बताया की इन दुकानों के पास बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर है। जिससे शॉर्ट सर्किट होने से दुकानों में आग लगी। बताया की करीब पांच लाख रूपये का नुकसान होने को दावा दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें