Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर, घोषित हो गई परीक्षा की डेट

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: कोरोना के कारण 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 9वीं और 11वीं के अंकों के आधार पर प्रमोट कर दिया था। लेकिन, कई छात्र असंतुष्ट थे। ये छात्र काफी दिनों से फिर से परीक्षा देने का इंतजार कर रहे थे। उनका इंतजार अब समाप्त हो गया है। ऐसे छात्रों के लिए डेट फाइनल कर दी गई है।

विद्यालयी शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों की परीक्षा 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगी। परीक्षा स्कूल में ही होगी। इसके लिए बोर्ड से चार जिलों के सीईओ को आदेश जारी कर दिया है। बोर्ड के अपर सचिव बृजमोहन रावत ने बताया कि 31 जुलाई को कोरोना संक्रमण के चलते 9वीं और 11वीं के अंकों के आधार पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था।

इसके बाद परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्रों को दोबारा से परीक्षा देने का मौका दिया गया। अल्मोड़ा से 12वीं के 2 छात्र, हरिद्वार से 10वीं के 2 छात्र, नैनीताल से 10वीं और 12वीं का 1-1 छात्र और ऊधमसिंह नगर से 12वीं के 2 छात्रों ने परीक्षा दोबारा से देने के लिए आवेदन किया है।

बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य को ही केंद्र व्यवस्थापक बनाया जाएगा। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर दो बाहरी शिक्षकों की स्कूल में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी लगाने के आदेश दिए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें