Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPithoragarh NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

पिथौरागढ़ में जमकर हुई बारिश, पहाड़ों में हल्की बर्फबारी, दून में भी बरसे मेघ

Breaking uttarakhand news

पिथौरागढ़ : रविवार को उत्‍तराखंड में मौसम ने करवट ली। देहरादून समेत कई जिलों में मौसम सुहाना हुआ। वहीं बता दें कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार कई इलाकों में हल्की बूंदा बांदी हुई। देहरादून में भी दिन में करीबन 12 बजे बारिश हुई जो थोड़ी देर के लिए ही हुई लेकिन मौसम की ठंडक बढ़ गई। वहीं बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में सुबह से बारिश जारी रही। जबकि ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। जिले के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हैं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई।

आपको बता दें कि बीती रात से ही मौसम ने करवट लेली थी। बीती रात ठंडी तेज हवाएं चली जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। वहीं देहरादून समेत कई जिलों में सुबह से ही आसमान हल्के बादलों से घिरा था। जबकि उच्च हिमालय में घने बादल छाए थे। जानकारी मिली है कि पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में सुबह से ही हिमनगरी में बारिश हुई जो दोपहर ढाई बजे तक जारी रही। वहीं इस दौरान हिमालय की ऊंची चोटियों पंचाचूली, राजरंभा, नंदा देवी, नंदा, कोट, सिदमधार, बृजगंग, हंसलिंग में बर्फबारी हुई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें