Bageshwar newsHighlightUttarakhand Weather News

यूं ही नहीं कहते पहाड़ियों को ईमानदार, कंडक्टर ने की ईमानदारी की मिसाल पेश

Breaking uttarakhand news

बागेश्वर : अक्सर लोगों को कहते सुना जाता है कि पहाड़ के लोग ईमानदार होते हैं और कहें भी क्यों न पहाड़ियों ने ऐसी कई मिसालें पेश की है कि देश भर में उनकी अलग पहचान है। जी हां ऐसी ही ईमानदारी की मिसाल पेश की एक कंडक्टर ने। बता दें कि केमएयू बस के कंडक्टर को सफाई के दौरान उनकी बस में पैसों से भरा पर्स मिला। उन्‍होंने यात्रियों वहां पूछताछ की लेकिन मालिक का पता नहीं चला जिसके बाद वो सीधे कोतवाली गए और पैसों से भरे पर्स को जमा करवा दिया। वहीं पुलिस पर्स मालिक की तलाश में है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज हल्द्वानी से यूके04-पीए-0143 नंबर की बस बागेश्‍वर पहुंची। बस में से सभी यात्री उतरे तो केमएयू की बस स्टैंड पर खड़ी कर दी गई। कांडा तहसील के खातीगांव निवासी गोविंद सिंह नगरकोटी पुत्र पूरन सिंह नगरकोटी जो की बस  के कंडक्टर थे। उन्होंने बस की सफाई करनी शुरू की। इस दौरान उन्हें बस में एक पर्स मिला जिसमें 1600 रुपये नकदी थी। उन्होंने वहां मौजूूद कई यात्रियों से पर्स के बारे में पूछा तो कुछ पता नहीं चला जिसके बाद वो पर्स लेकर कोतवाली जा पहुंचे और पुलिस को पर्स जमा करा दिया। उन्होंने बताया कि जिस यात्री की यह धनराशि है वह पहचान बताकर इसे ले जा सकता है। इधर, कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि धनराशि सुरक्षित रखी गई है और पहचान बताने वाले को वापस की जाएगी। उन्होंने बस कंडक्टर की ईमानदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभी भी ईमानदारी और ईमानदार लोग हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें