Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : 1 बजे तक यहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग, अब तक इतने प्रतिशत मतदान

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: उत्‍तराखंड में आज सभी 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। देहरादून जनपद की 10 विधानसभा सीटों पर 117 प्रत्याशियों का भविष्य आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। दोपहर एक बजे तक राजधानी देहरादून में 34.94 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक चकराता विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग हुई। चकराता में 47.83, विकासनगर 42, सहसपुर में 37, डोइवाला में 34 प्रतिशत मतदान हुआ है।

देहरादून की सभी 10 सीटों पर 1487775 मतदाता आज 117 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर देंगे। यहां धर्मपुर विधानसभा सीट पर 19, रायपुर विधानसभा सीट पर 15, डोईवाला विधानसभा सीट पर 12, देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर 12, ऋषिकेश विधानसभा सीट पर 12, सहसपुर विधानसभा सीट पर 11, विकासनगर विधानसभा सीट पर 10, चकराता विधानसभा सीट पर 10, राजपुर रोड विधानसभा सीट पर 09 और मसूरी विधानसभा सीट पर 07 उम्मीदवार मैदान में हैं।

वहीं, उत्तराखंड राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने पौड़ी जिले के अपने गाँव नकोट में मतदान किया। पलायन की वजह से पहले इस गाँव मे केवल 25 वोट रह गए थे, जो अब अनिल बलूनी की मुहीम अपना वोट अपने गाँव के चलते बढ़कर 96 वोट हो गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें