Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ी खबर : CM त्रिवेंद्र रावत ने बेरोजगार युवाओं के हित में लिया बड़ा फैसला, ये हो सकेंगे भर्ती

Breaking uttarakhand news

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बेरोजगार युवाओं के हित को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इसको लेकर आज आदेश भी जारी हो गए हैं। जी हां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिक्षा विभाग में एलटी पदों पर होने वाली भर्ती के लिए कला विषय के अभ्यर्थियों के लिए बीएड की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। जिससे हजारों युवाओं को सीधे तौर से इसका फायदा होने जा रहा है। आपको बता दें कि शिक्षा विभाग के द्वारा नियमावली में कला विषय के अभ्यर्थियों के लिए पहली बार बीएड की बाध्यता को अनिवार्य किया गया था। लेकिन ऐसा होने से उन अभ्यार्थियों को एलटी भर्ती परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलता जिन्होंने बीएड नहीं किया था। क्योंकि कला विषय प्रयोगात्मक विषय है। और इसलिए अब तक उत्तराखंड में B.Ed की अनिवार्यता कला विषय के लिए नहीं की गई थी लेकिन पहली बार B.Ed की अनिवार्यता को अनिवार्य किया, लेकिन ऐसे ही मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचा।

मुख्यमंत्री ने तुरंत लिया संज्ञान, लिया ये फैसला

मुख्यमंत्री ने तुरंत इसका हल निकाला और कला विषय के लिए बीएड की अनिवार्यता को खत्म करने की संस्तुति दे दी, जिस पर अब शिक्षा सचिव के द्वारा आदेश भी जारी हो गया है। यानी अब कला विषय में मात्र स्नातक अंतिम वर्ष तक ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय के साथ जो भी अभ्यार्थी पास हो वह शिक्षक बनने का ख्वाब देखने के साथ इस बार एलटी भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकता है और यह संभव मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की वजह से ही हो पाया है।

उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग जल्द करेगा विज्ञापन जारी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की वजह से जहां एलटी पदों पर स्नातक स्तर पर ड्राइंग और पेंटिंग विषय के पास करने वाले अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं उत्तराखंड सेवा अधिनस्थ चयन आयोग के द्वारा 1428 ज्यादा पदों पर जो विज्ञप्ति जारी की गई थी उसे अब आयोग फिर से कला विषय के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन खोलेगा आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि जैसे ही आयोग को शासन के द्वारा नई नियमावली प्राप्त हो जाएगी उसके 4 से 5 दिनों के भीतर कला विषय के अभ्यर्थियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।

प्रवक्ता पदों के लिए भी बीएड अनिवार्यता खत्म

एलटी पदों पर ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने B.Ed की अनिवार्यता को खत्म नहीं किया है, बल्कि प्रवक्ता पदों पर भी B.Ed की अनिवार्यता को अब खत्म कर दिया गया है,या नहीं स्नातक स्तर पर ड्राइंग एंड पेंटिंग से पास छात्र जहां एलटी पदों पर आवेदन कर सकते हैं। ठीक उसी तरह एमए ड्राइंग विषय से पास करने वाले छात्र प्रवक्ता पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय को लेकर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले को लेकर उनका धन्यवाद भी अदा किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें