Nainital News

हल्द्वानी : गन्ना सत्र में 290 करोड़ का भुगतान, जल्द देंगे बाचे 310 करोड़

हल्द्वानी : उत्तराखंड में इस बार गन्ना खरीद के साथ ही पेराई सत्र भी तेजी से चल रहा है। जिसका असर है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार गन्ना पेराई कर चीनी का उत्पादन भी ज्यादा किया गया है। लिहाजा गन्ना किसानों को भी उनके मूल्य का भुगतान भी जल्द किया जा रहा है, गन्ना आयुक्त ललित मोहन रयाल ने बताया कि अब तक 218 लाख कुंटल गन्ने की पिराई हो चुकी है। अभी तक साढे बाइस लाख कुंटल चीनी का उत्पादन भी किया जा चुका है जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 1 लाख कुंटल ज्यादा हुआ है। अब तक 600 करोड़ रुपये के गन्ने की खरीद की जा चुकी है जिसमें किसानों को 290 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है, बाकी बची 310 करोड़ की रकम का भुगतान भी किसानों को जल्द ही कर दिया जाएगा, साथ ही सभी चीनी मिलों को भी निर्देशित किया गया है कि वह भी जल्द से जल्द किसानों का बकाया भुगतान करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें