Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : दिल्ली से नैनीताल आए पांच कोरोना पॉजिटिव, खोज में जुटी पुलिस

corona virus patients in uttarakhand

नैनीताल: नैनीताल घूमने आए पांच पर्यटकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना जांच रिपोर्ट दिल्ली में पॉजिटिव पाई गई है, जबकि वह नैनीताल में घूम रहे हैं। सूचना के बाद नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को 5 पर्यटक दिल्ली से नैनीताल घूमने आए थे। उन्होंने पहले ही दिल्ली में ही कोविड की जांच के लिए सैंपल दिए थे।

लेकिन, रिपोर्ट को इंततार किए बगैर ही वो नैनीताल के लिए रवाना हो गए। संडे को पांचों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सोमवार को दिल्ली से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नैनीताल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि पांच कोरोना पॉजिटिव पर्यटक नैनीताल में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को सूचना दी। पुलिस को भी जानकारी दी गई है। पांचों पर्यटकों की खोज की जा रही है।

शनिवार को दो अक्टूबर और दूसरे दिन रविवार होने के कारण नैनीताल में खासी भीड़ रही। इस बीच नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थल भी पैक रहे। ऐसे में कोरोना संक्रमित पर्यटक से संक्रमण फैलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इधर, बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पांचों पर्यटकों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें