Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के 8 जिलों में एक भी कोरोना के मामले नहीं आए सामने, आज एक भी मौत नहीं

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राज्य में कोरोना का कहर कम हो गया है। अब आए दिन 100 से भी कम मामले या यूं कहें कि अब प्रदेश में 50 से भी कम मामले सामने आ रहे हैं क्योंकि कई दिनों तक 50 से कम मामले भी प्रदेश में आए। बता दें कि आज भी कोरोना के मामले 47 पर सिमट कर रह गई है। वहीं अब प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 96867 तक पहुंच गया है। वहीं बड़ी खबर ये है कि आज एक भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं बता दें कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 96.17 प्रतिशत पहुंच गया है। बता दें कि बीते दिन 54 मामले सामने आए थे।

बता दें कि प्रदेश में अब तकक 1680 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि मृतकों को कई अन्य गंभीर बिमारियां थी। वहीं आज 47 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रदेश में 615 केस एक्टिव हैं। आज 99 लोग रिकवर होकर घर गए। बता दें कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में एक भी कोरोना का मरीज सामने नहीं आया। वहीं चमोली में 5, देहरादून में 17, हरिद्वार में 16, नैनीताल में 8 और उधमसिंह नगर में 1 मामले सामने आए हैं जिसके बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 96867 तक पहुंच गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें