Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड : भावना पांडे का दावा कांग्रेस बनाएगी सरकार, खरीद-फरोख्त का मिलेगा करारा जवाब


हल्द्वानी: जनता केबिनेट पार्टी की अध्यक्ष और समाजसेवी भावना पांडे ने कहा की उत्तराखंड मे कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है, जिसको देखते हुए जनता कैबिनेट पार्टी ने भी इस बार उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने कहा की भाजपा प्रदेश मे जीत की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
उन्होंने अंदेशा जताया है की भाजपा काउंटिंग मे गड़बडी करा सकती है। क्यूंकि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय उत्तराखंड मे जोड़ तोड़ कर सियासत का प्रभावित क़रने में जुट गए है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नही होने देगी।
उत्तराखंड की जनता इस चुनाव में कांग्रेस के साथ रही। क्योंकि भाजपा सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में जनता से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने खरीद-फरोख्त की तो उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।