Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: हरक की नाराजगी से जुड़ी बड़ी खबर, जल्द जारी होगा ये आदेश

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: हरक सिंह नाराजगी प्रकरण से जुड़ी बड़ी खबर है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि सीएम के साथ हुई मीटिंग में दो बिंदुओं पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि पहली शर्त यह है कि कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए आज ही 25 करोड़ रुपये जारी होंगे। कोटद्वार मेडिकल कॉलेज प्रदेश सरकार संचालित करेगी।

उन्होंने बताया कि इस बात पर भी सहमति बनी है कि कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए प्राचार्य की भी जल्द नियुक्ति होगी। हरक ने बताया कि इसी सप्ताह प्राचार्य की नियुक्ति के आदेश भी जारी हो जाएंगे। हरक कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव नहीं आने पर नाराज हो गए थे।

कैबिनेट बैठक से हरक यह कहकर चले गए थे कि जब एक मंत्री अपने क्षेत्र के लोगों की एक मांग पूरी नहीं कर सकता है, तो ऐसे मंत्री पद का क्या करना है। इसके बाद से ही सियासी घमासान मच गया था। हरक को मनाने के लिए भाजपा संगठन और सीएम धामी ने पूरा जोर लगा दिया था। हरक की मांगें माने जाने के बाद वो भी शांत हो गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें