HighlightPauri Garhwal News

कोटद्वार : नवविवाहिता ने नवजात को झाड़ियों में फेंका, 2 महीने पहले हुई थी शादी, खाकी बनी देवदूत

KOTWAR POLICE

 

पौड़ी गढ़वाल : हैरान कर देने वाली खबर कोटद्वार से है जहां नवविवाहिता ने शादी के दो महीने बाद नवजात शिशु को जन्म दिया और नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं इस बच्चे के लिए खाकी देवदूत साबित हुई। बता दें कि कोटद्वार के बेस चिकित्सालय की सूचना पर मौके पर कोटद्वार पुलिस पहुंची और नवजात को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। बच्चे की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है औऱ उसकी तलाश में जुट गई है।

इस मामले पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आज भाबर क्षेत्र निवासी एक नवविवाहिता ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोटद्वार कोतवाली से महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट और उप निरीक्षक अनित कुमार मौके पर पहुंचे जहां झाड़ियों में ढूंढने के बाद नवजात शिशु पुलिस को मिल गया इस दौरान शिशु की सांसे चल रही थी पुलिस ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए उसे चादर में लपेट कर बेस्ट चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती करा दिया। महिला ने पुलिस को अपने बयानों में बताया कि आज सुबह 4 बजे उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया था। जिसके बाद महिला ने नवजात शिशु के बारे में अपने साथ ससुर को ना बता कर घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था।

महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट ने बताया कि महिला के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें