Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Weather News

मुंबई से उत्तराखंड घूमने आए 5 पांच दोस्त, 3 नदी की तेज धारा में बहे, अब तक लापता

corona virus patients in uttarakhand

टिहरी जिले के मुनी की रेती थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया यहां मुंबई से आए 3 पर्यटक गंगा में डूब गए। जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली तो रेस्क्यू अभियान चलाया गया लेकिन अभी तक डूबे हुए पर्यटकों का कोई पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम को लक्ष्मण झूला निवासी धर्म सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि तपोवन के पास 3 पर्यटक गंगा में नहाते नहाते डूब गए हैं जिनमें दो युवतियां और एक युवक शामिल है। जिसके बाद पुलिस एसडीआरएफ टीम सहित मौके पर पहुंचे और खोजबीन अभियान चलाया। डूबे हुए पर्यटकों के साथी करण मिश्रा और निशा गोस्वामी निवासी ईस्ट मुंबई ने बताया कि मुंबई से 5 लोग 1 अगस्त को उत्तराखंड घूमने आए थे और सभी तपोवन के गंगा व्यू कॉटेज में ठहरे हुए थे।

बुधवार को सभी पर्यटक गंगा किनारे घूमने वह नहाने के लिए आए उन्होंने बताया कि उनके साथी मेलराय, अपूर्वा और मधुश्री नदी किनारे से कुछ आगे की ओर डुबकी लगाने चले गए तभी अपूर्वा का पैर फिसल गया और वह गंगा में बहने लगी अपूर्वा को बचाने के प्रयास में मेलराय और मधुश्री भी तेज बहाव में बह गए। फिलहाल साथियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक डूबने वाले युवक युवती में 21 वर्ष के मेल राय डांटे तथा 21 वर्षीय अपूर्वा केलकर तथा 21 वर्षीय मधुश्री खुरसांगे निवासी मुंबई शामिल है और पुलिस द्वारा तीनों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें