पौड़ी गढ़वाल : बीते दिनो पौड़ी गढ़वाल से डॉक्टरों की पिटाई करने का मामला सामने आया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमे पहले भी गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि डॉ राहुल सैनी पुत्र श्री सुदेश कुमार सैनी, जिला चिकित्सालय, पौड़ी ने गुंजन नेगी और उनकी पत्नी अंजलि नेगी समेत 6-7 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थई। तहरीर देते हुए उन्होंने 28 फरवरी की रात को लाठी-डंडों के साथ हॉस्टल में आकर अपने और अपने साथी डॉक्टरों के साथ मारपीट गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। डॉ राहुल सैनी की तहरीर पर आरोपी गुंजन नेगी, अंजलि नेगी और 6-7 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
वहीं आज इस मामले में पुलिस ने मोहित नेगी, पुत्र मनवर सिंह नेगी निवासी ग्राम निसनी पट्टी पेडुलस्यू तहसील पौड़ी औऱ घटना में शामिल और प्रकाश में आए अभियुक्त जयपाल सिंह पुत्र स्व राम सिंह निवासी ग्राम खचरु धार पट्टी किमगड़ी गाड़, तहसील चौबट्टा खाल, हाल होटल मानसरोवर पौड़ी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है| मामले से सम्बन्धित दो नामज़द अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके हैं|