Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

हरिद्वार : मेडिकल स्टोर पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

Breaking uttarakhand news
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर चौक स्थित मेडिकल पर प्रतिबंध दवाई बेचने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की छापेमारी के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने मेडिकल पर भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया और कई मेडिकल संचालक मेडिकल को बंद कर मौके से गायब हो गए। गैस प्लांट चौकी इंचार्ज प्रवीण रावत को मुखबिर से मेडिकल पर अवैध नशीली दवाइयों को बेचे जाने कि सूचना मिली थी स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पुलिस ने मौके से मेडिकल संचालक को किया गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती का कहना है कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर से लगातार शिकायतें मिलती रही है कि नशीली दवाइयां काफी मात्रा में बेची जा रही है। रानीपुर चौकी इंचार्ज प्रवीन रावत को मुखबिर से सूचना मिली थी मेडिकल पर भारी मात्रा में नशीली दवाएं बेची जा रही है। छापेमारी के दौरान यहां से कई नशीली दवाएं पकड़ी गई है और इन दवाइयों का मेडिकल संचालक के पास कोई बिल भी नहीं है। मेडिकल का लाइसेंस है लेकिन इनके पास नशीली दवाओं को बेचे जाने का कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी मेडिकल स्टोर पर कोई फार्मेसिस भी नहीं है उनके द्वारा खुद ही दवाइयों को बेचा जा रहा है। हमारे द्वारा लगातार बावजूद भी इस तरह की शिकायतें हमें मिल रही है। इनका कहना है कि कोई भी मेडिकल स्टोर अगर स्वास्थ्य विभाग के आदेशों का पालन नहीं करेगा तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरिद्वार जिले में लगातार मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की कार्रवाई की जाती है मगर उसके बावजूद भी बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर द्वारा नशीली दवाएं बेची जाती है मगर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोटी मोटी कार्रवाई की जाती है अब देखना होगा लगातार मिल रही नशीली दवाओं को बेचने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग मेडिकल स्टोरो पर कितनी बड़ी कार्रवाई करता है यह देखने वाली बात होगी
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें