Udham Singh Nagar NewsUttarakhand Weather News

DM रंजना राजगुरु ने किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, CMO को लगाई फटकार

Breaking uttarakhand news

उधम सिंह नगर (मोहम्मद यासीन)किच्छा में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर रंजना राजगुरु ने सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के पिछले 2 महीने से खराब होने और बंद पड़े होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊधम सिंह नगर को फटकार लगाई और स्पष्ट रुप से मशीन को जल्द से जल्द शुरू करने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा किसी भी सूरत में कोविड-19 के प्रति कार्यों में लापरवाही ना हो।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें