Himachal news: हिमाचल राज्य में 2023 की बारिश ने काफी नुकसान किया। बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 305 सहित 112 सड़के अवरूद्ध हो गई। राज्य को बारिश के कारण भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़ आदि में जान-माल के साथ-साथ भारी नुकसान हुआ है।
पिछले हफ्ते से बारिश से जूझ रहा हिमाचल
हिमाचल प्रदेश पिछले हफ्ते से बारिश से जूझ रहा है। राज्य को बारिश से संबंधित घटनाओं जैसे भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़ आदि में जान-माल के साथ-साथ भारी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को मानसून शुरू होने के बाद से पहाड़ी राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में प्रतिदिन औसतन लगभग सात लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
Himachal landslide के कारण 12,000 करोड़ रुपये का नुकसान
Himachal landslide राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल मौतों में से 136 लोगों की जान भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुई है। वहीं सरकार के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं या अन्य कारणों से कुल 231 लोगों की जान गई है। आपदा प्रबंधन ने कहा कि हताहतों के अलावा नुकसान लगभग 12,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।