Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने तीरथ सिंह रावत को दी CM बनने पर बधाई, इन्ही से हारे थे चुनाव

देहरादून : भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड को नया सीएम दे दिया है। हाईकमान ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगाई और नया सीएम उत्तराखंड को दिया। वहीं बता दें कि तीरथ सिंह रावत इशके बाद घर पहुंचे जहां पत्नी रश्मि रावत समेत परिवार वालों ने आरती उतारकर उनका घर में स्वागत किया। मूंह मीठा कराया गया। प्रदेश भर से उन्हें बधाई मिल रही है। घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है। वहीं बता दें कि तीरथ सिंह रावत को कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने भी मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और तीरथ सिंह रावत से भारी मतों से हार गए थे। आपको बता दें कि मनीष खंडूरी पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के बेटे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें