National
मिजोरम के नए CM बने ZPM के नेता लालदुहोमा, राजभवन में ली शपथ

मिजोरम के नए मुख्यमंत्री ZPM के नेता लालदुहोमा बन गए हैं। शुक्रवार को उन्हें राजधानी आइजोल स्थित राजभवन में हरि बाबू कंभमपति ने शपथ दिलाई। इसके सात ही करीब 11 अन्य नेताओं को भी मंत्री बनाया गया।
40 में से 27 सीटों पर ZPM की जीत
इससे पहले मंगलवार को ZPM की बैठक में लालदुहोमा को पार्टी का नेता और के सपदांगा को उपनेता चुना गया था। कार्यक्रम में मिजो नेशनल फ्रंट के नेता और निर्वतमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा, एमएनएफ के विधायक दल के नेता लालचंदमा राल्ते समेत सभी विधायक शामिल हुए। मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री ही हो सकते हैं। जेडपीएम ने सात नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की है।