विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ दो जून को रिलीज़ हुई थी। फिल्म को 10 दिन पूरे हो गए है। ऐसे में फिल्म ने 50 करोड़ का आकड़ा भी पार कर लिया है। तो वहीं हॉलीवुड की फिल्म ट्रांसफॉर्मर्स भी इंडिया में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।
बात करें बहुचर्चित ‘द केरल स्टोरी’ की तो फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ धीमी हो गई है। तो चलिए जानते है फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।
ZHZB ने 50 करोड़ का अकड़ा किया पार
फिल्म फिल्म जरा हटके जरा बचके को रिलीज़ हुए 10 दिन हो चुके है। फिल्म को सराहना तो मिली। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन नहीं मिला। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 5.49 करोड़ की कमाई की थी। तो फिल्म 10 वे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 53.28 करोड़ रूपए हो गया है। खबरों की माने तो फिल्म का बजट 40 करोड़ के आस पास था। ऐसे में फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है।
ट्रांसफॉर्मर्स का हाल बेहाल
हॉलीवुड की फिल्में अक्सर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती है। ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट गुरूवार को इंडिया में रिलीज़ की गई। फिल्म को रिलीज़ हुए चार दिन हो गए है। फिल्म का चार दिन को टोटल कलेक्शन 22.64 करोड़ का रहा। फिल्म ने रविवार को 6.50 करोड़ की कमाई की।
केरल स्टोरी 240 करोड़ के पार
तो वहीं द केरल स्टोरी 38 दिनों से सिनेमाघरों में पकड़ बनाए रखी है। फिल्म का कलेक्शन अब लाखों में आ गया है। फिल्म ने रविवार को 75 लाख का बिज़नेस किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 240 करोड़ के पार हो गया है। हांलाकि फिल्म कनेमाघरों अब चल नहीं रही है। फिल्म अपबने आखिरी दिन गिन रही है।