Haridwar NewsBig News

खरगोश शेप हेलमेट पहनकर बनाता था लड़कियों की वीडियो, पुलिस ले गई पकड़कर

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए इन दिनों लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कुछ बाइक राइडर लोगों के बीच अपने वीडियो को वायरल करने के लिए अतरंगी हेलमेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिन पहले हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसे ही युवक को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक सोशल मीडिया पर पॉपुलरिटी के लिए स्कूली छात्राओं के आसपास ही वीडियो बनाता था।

पॉपुलरिटी पाने के लिए लेता था छात्राओं का सहारा

हरिद्वार पुलिस ने टेडी बियर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान अमन खान पुत्र खुर्शीद खान निवासी गांव बिझौली कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। अमन यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड कर पॉपुलरिटी के लिए स्कूल आती जाती लड़कियों के आसपास ही वीडियो बनाया करता था। सोशल मीडिया की वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अमन खान को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही से मची युवाओं में खलबली

जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफार्म पर पुलिस की निगाहें रहती है। यदि कोई खुद के स्वार्थ के लिए सोशल मीडिया पर नियम विरुद्ध कार्य करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगा। बता दें हरिद्वार पुलिस की इस कार्यवाही के बाद से शहर के उन युवाओं में खलबली मची है जो अधिकांश सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर इस तरह के वीडियो अपलोड करते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें