UttarakhandEntertainmentHaridwar News

Armaan Malik के परिवार पर किए भद्दे कमेंट, यूट्यूबर का चढ़ा पारा, हरिद्वार के युवक को घर में घुसकर मारा

फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस के घर में नजर आ चुके अरमान मलिक (Youtuber Armaan Malik) एक बार फिर चर्चाओं में है। यूट्यूबर ने हरिद्वार में एक युवक के घर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। अरमान पर अपने साथियों के साथ युवक के साथ मारपीट का आरोप लगा है। खबरों की माने तो युवक ने अरमान मलिक के परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट किए थे। जिससे गुस्सा होकर ये हंगामा हुआ।

Youtuber Armaan Malik ने हरिद्वार में युवक के साथ की मारपीट

ये पूरा मामला हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के खन्नानगर का है। बीते दिन यानी बुधवार को अरमान मलिक यहां शूट के लिए आए हुए थे। इस दौरान अरमान को युवक के घर का पता चला। जिसके बाद वो अपने साथियों के साथ युवक के घर पहुंचे। हंगामा होने के बाद पुलिस दोनों को पुलिस स्टेशन ले गई। चौकी पर कई घंटों तक बहस चलने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।

खबरों की माने तो ये विवाद सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट को लेकर हुआ। हालांकि अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। बता दें कि यूट्यूबर ने गलत कमेंट बाजी को लेकर चंडीगढ़ में भी केस दर्ज किया हुआ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें