Udham Singh Nagar NewsBig News

युवक ने जूस कारोबारी के 13 महीने के बच्चे का गला रेतकर झाड़ियों में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उधमसिंह नगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने जूस कारोबारी के 13 महीने के बच्चे का गला रेतकर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जूस कारोबारी के 13 महीने के बच्चे का गला रेतकर झाड़ियों में फेंका

जानकारी के अनुसार काशीपुर में मोहम्मद नदीम निवासी सहारनपुर जूस कारोबारी चैती मेले में जूस की दुकान चला रहा था। कारोबारी ने अपने साथ दुकान में नौकर भी रखे हुए थे। नदीम दुकान में अपने साथ अपनी पत्नी और लगभग 13 महीने के बेटे मोहम्मद आहद को साथ लेकर आया हुआ था। इसके साथ ही उसकी दुकान में उसके मोहल्ले में ही रहने वाला आशू नाम का युवक भी आया हुआ था।

घुमाने के बहाने ले गया था युवक मासूम को

कारोबारी ने बताया की रविवार रात लगभग आठ बजे आशू उसके बेटे मोहम्मद आहद को अपने साथ घुमाने की बात कहकर ले गया। देर रात तक भी जब आशु उसके बेटे को लेकर नहीं पहुंचा तो कारोबारी ने उसे फोन किया। इस दौरान आशु ने उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

नशे की हालत में लौटा युवक

जानकारी के मुताबिक देर रात लगभग तीन बजे आशु नशे की हालत में वापस लौटा तो उसके साथ बच्चा नहीं था। कारोबारी ने आशु से बच्चे के संबंध में जानकारी ली तो युवक ने जवाब में कहा की मुझे न ही पता वे कहा रह गया। नदीम ने आनन- फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी।

झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिला मासूम

सोमवार सुबह लगभग छह बजे बाजपुर रोड पर एक दुकान के पीछे झाड़ियों में किसी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। तब लोगों ने लहूलुहान बच्चे को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है बच्चे का एक साइड से गला रेता हुआ था और पूरे शरीर में मच्छरों के काटने के निशान थे ।

आरोपित से की जा रही पूछताछ

पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर बच्चे के साथ की गई बर्बरता की जानकारी ले रही है। बच्चे की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें