Big NewsUttarakhand

नौकरी का झांसा देकर युवकों को दुबई में बनाया बंधक, पीड़ितों ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

नौकरी का झांसा देकर युवकों का दुबई में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। विदेश में फंसे उत्तराखंड के तीन युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर धामी सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

वीडियो बनाकर लगाई मदद की गुहार

पीड़ित युवकों में शामिल तीन युवक उत्तराखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। जबकि दो युवक उत्तर प्रदेश के हैं। युवकों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो सरकार से भारत वापसी की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि एजेंट के संपर्क में आकर वो दुबई गए थे। लेकिन उन्हें वहां रोजगार नहीं मिला। सम्बंधित कंपनी के अफसरों ने उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिए हैं।

नौकरी का झांसा देकर पासपोर्ट किया जब्त

युवकों ने आरोप लगाया कि एजेंट ने दुबई के शारजाह की सनिया स्थित एक कंपनी में युवकों को कारपेंटर की नौकरी दिलाने का वादा किया था। लेकिन जब युवक वहां पहुंचे तो उन्हें सम्बंधित कंपनी में कारपेंटर का काम नहीं मिला। कंपनी के अफसरों ने सभी युवकों के पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं। युवकों का कहना है कि नौकरी न होने के चलते उनके पास खाने पीने तक के पैसे नहीं बचे हैं।

सरकार से लगाई मदद की गुहार

युवको का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। युवकों के परिजनों ने भी उत्तराखंड सरकार से उनके बच्चों की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि दुबई भेजने वाले एजेंट डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। पीड़ित के परिजनों ने सीएम धामी और विदेश मंत्रालय से अपने बच्चों को वापस बुलाने की गुहार लगाई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें