Big NewsNainital News

नैनीताल हाईकोर्ट ने बेरोजगारों के हक में लिया फैसला, लोअर PCS के लिए आवेदन करने का मिला एक और मौका

नैनीताल : लोअर पीसीएस का फॉर्म ना भर पाए युवक युवतियों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर युवाओं को आवेदन करने का एक और मौका मिलनेजा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आवेदन करने के लिए दोबारा विंडो खोले जाएंगे।दरअसल उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के तहत मुख्य परीक्षा के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को फिर से आवेदन की विंडो खोली।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोअर पीसीएस परीक्षा को लेकर कुछ उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. इस मामले में बीते दिन सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने याची उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में प्रोविजनल रूप से शामिल होने की अनुमति दी थी। इस अनुमति के तहत आयोग 7 अप्रैल से आवेदन का लिंक खोला गया। इच्छुक युवक युवतियो वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि उन्हें अपने आवेदन की कॉपी और सभी संबंधित दस्तावेज 27 अप्रैल तक आयोग के कार्यालय में भेजने होंगे। हाईकोर्ट ने युवाओं को नौकरी पाने के लिए बड़ा मौका दिया है जिससे उनमे खुशी की लहर है। कोर्ट के फैसले से सभी खुश हैं।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें