Big NewsAlmora News

अल्मोड़ा में नाबालिग से हुई छेड़छाड़, विशेष समुदाय का युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकासखंड में एक विशेष समुदाय के युवक पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक पर लगा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप

द्वाराहाट में एक गांव में समुदाय विशेष के एक युवक पर गांव की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।

गाय को चारा देने गई नाबालिग के साथ हुई छेड़छाड़

मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उनके क्षेत्र में यूके लिप्टिस के पेड़ों का कटान चल रहा है। इसमें लगे मजदूरों में से एक मजदूर ने उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ 30 नवंबर को छेड़छाड़ की। महिला ने बताया है कि उसकी बेटी गाय को चारा देने गौशाला गई थी इस दौरान पेड़ काट रहे मजदूरों में से एक मोहम्मद शोएब ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

विशेष समुदाय का युवक गिरफ्तार

नाबालिग ने घर पहुंचकर इस बारे में अपनी मां को बताया। जिसके बाद मां ने मामले की जानकारी पहले तो ग्राम प्रधान को दी। फिर पुलिस को तहरीर सौंपी। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शोएब को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से गांव में और क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें