Udham Singh Nagar NewsBig News

दिनेशपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने की केंद्र सरकार से शव वापस लाने की मांग

उधमसिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र के प्रफुल्लोनगर गांव के युवक की अमेरिका के केलिफोनिया प्रांत के फ्रैस्नो शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है हादसे के दौरान कार को दिनेशपुर निवासी ही चला रहा था। मौत की सूचना मिलने के बाद से युवक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। युवक के परिजनों ने केंद्र सरकार से युवक के शव को वापस लाने की मांग की है।

दिनेशपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

हादसा बुधवार तड़के अमेरिका के केलिफोनिया प्रांत के फ्रैस्नो शहर का है। मृतक की पहचान परगट सिंह (19) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी प्रफुल्लोनगर गांव के रूप में हुई है। बता दें परगट सिंह के पिता सुखदेव सिंह किसान हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों ने की केंद्र सरकार से शव वापस लाने की मांग

मृतक के परिजनों ने बताया कि परगट एक अन्य युवक के साथ कार पर सवार होकर दुकान खोलने के लिए जा रहा था। इस दौरान हाइवे पर उसकी कार को एक लोडेड ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में परगट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार अन्य युवक घायल हो गया। युवक के परिजनों ने केंद्र सरकार से मृतक के शव को वापस लाने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें